National
नाबालिक से रेप का आरोपी पकड़ा गया

नाबालिक से रेप का आरोपी पकड़ा गया,
पूरा मामला : हरिद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दीपक सैनी को गिरफ्तार किया गया है। वह भगवान शिव का भेष धारण कर, माथे पर त्रिपुंड, गले में माला, हाथ में त्रिशूल और कमर में बाघंबर लपेटकर घूम रहा था। पुलिस के अनुसार, दीपक खुद को शिवभक्त बताकर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर यौन शोषण करता था। ‘
ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत श्यामपुर थाना पुलिस ने उसे चण्डीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पहले से पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस अन्य पीड़ितों की तलाश कर रही है।




